बैंक ऑफ़ इंडिया मसनगांव शाखा में धूमधाम से मना 121वां स्थापना दिवस, डिजिटल बैंकिंग और ग्राहक सेवा पर दिया जोर

राजेन्द्र बिल्लौरे,हरदा।

जिले के बैंक ऑफ़ इंडिया की मसनगांव शाखा में बैंक का 121वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस दौरान बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने और ग्राहकों के विश्वास को और सुदृढ़ करने पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। ​कार्यक्रम का संचालन कुलदीप ओझा ने किया।

उन्होंने बैंकिंग जैसे गंभीर विषय को रोचक तथ्यों और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से बेहद सरल अंदाज में प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित सभी लोग अंत तक प्रभावित रहे। बैंकिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कुलदीप ने कहा कि बैंक केवल धन जमा करने का स्थान नहीं है, बल्कि यह देश की प्रगति और हर परिवार के सपनों को साकार करने की मजबूत नींव है।

​शाखा प्रबंधक कृष्ण शुक्ल ने समारोह में आए ग्राहकों का स्वागत करते हुए बैंक की विभिन्न लाभकारी योजनाओं, डिपॉजिट स्कीम्स और लोन प्रोडक्ट्स की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों को आधुनिक डिजिटल सुविधाओं को सुरक्षित तरीके से अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।

​इस अवसर पर बैंक स्टाफ से कृष्ण, कुलदीप, जितेंद्र, सिद्धार्थ, आकाश, दीपक, दीपराज सहित बड़ी संख्या में सम्मानित ग्राहक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई देकर बैंक की निरंतर प्रगति की कामना की।

Leave a Comment