एसएमएस बायोफ्यूल ने स्कूली बच्चों को बांटे स्पोर्टकिट,स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर समाजसेवा की अनुकरणीय पहल

राजेंद्र बिल्लौरे हरदा।

स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर जिले के छिंदगाँवमेल स्थित एसएमएस बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा समाजसेवा की अनुकरणीय पहल की गई। इसके तहत कंपनी द्वारा समीपस्थ शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेलकूद एवं मनोरंजन संबंधी सुविधाएं एवं सामग्री उपलब्ध कराई गई।

जानकारी के अनुसार करीबी शासकीय हाईस्कूल, माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय तथा ग्राम रायबोर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय, शासकीय प्राथमिक विद्यालय व पिपलिया कलां के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पिपलिया कला में बालक- बालिकाओं को शिक्षा एवं खेलकूद गतिविधियों के लिए निम्नानुसार आवश्यक सामग्री भेंट की गई।

यह सामग्री दी

कम्पनी ने विद्यार्थियों को म्यूजिक सिस्टम, तबला, इलेक्ट्रॉनिक कीबोर्ड एवं पियानो दिए। साथ ही विद्यालयों में विद्यार्थियों के बैठने की सुविधा के लिए प्रत्येक स्कूल में दो-दो आरसीसी बेंच प्रदान की। इसी क्रम में शासकीय माध्यमिक विद्यालय, छिंदगाँव में आवश्यक दस्तावेज एवं सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव हेतु स्टील की अलमारी तथा विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल की सुविधा हेतु आरओ वाटर प्यूरिफायर प्रदान किया।

इसी तरह शासकीय प्राथमिक विद्यालय, छिंदगाँव, पिपलिया कला एवं रायबोर में छोटे बच्चों के बैठने की सुविधा के लिए कुर्सियाँ एवं टेबल उपलब्ध कराई। इसी तरह आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों हेतु खेल खिलौने एवं कुर्सी-मेज़ उपलब्ध कराई गईं। कंपनी ने शासकीय हाई स्कूल, छिंदगाँव में छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं के उपयोग हेतु सेनेटरी पैड डिस्पेंसर मशीन प्रदान की। साथ ही, मशीन में उपलब्ध सेनेटरी पैड समाप्त होने के बाद उसकी नियमित रूप से पुनः पूर्ति एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने का संकल्प एसएमएस बायोफ्यूल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लिया गया।

ग्राम विकास हेतु एवं जनहितकारी कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग स्वरूप श्री राम जानकी मंदिर छिंदगाँव एक लाख ग्यारह हज़ार धनराशि, ग्राम पंचायत रायबोर एक लाख ग्यारह हज़ार धनराशि, छिंदगाँव तीन लाख धनराशि एवं पिपलिया कला एक लाख ग्यारह हज़ार धनराशि के चेक प्रदान किए. तीनों ग्राम पंचायतों में मनोरंजन तथा सार्वजनिक आयोजनों के उपयोग हेतु म्यूजिक सिस्टम उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, श्रीनिवास रेड्डी, कपिल देव, धर्मेंद्र सिंह, अमित मालवीय, विक्रम चौहान, सूरज रोतेल, ललित चौधरी, जय यादव, रसानंद ओझा एवं मानव संसाधन प्रबंधक अजय कुमार सहित कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment