यातायात पुलिस ने मॉडिफाईड सायलेंसर एवं ब्लैक फिल्म वाहनों पर की चालानी कार्रवाई

हरदा।पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले चालकों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी कड़ी में रविवार को थाना प्रभारी यातायात संदीप सुनेश के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर के मुख्य मार्गों एवं चौराहो पर चेकिंग पाईन्ट लगाकर वाहनों की चैकिंग की गई।

इस दौरान शहर के मार्गो से गुजरने वाली बुलेटों को थाना यातायात लाया गया। जहाँ पर बुलेटों के सायलेंसरों का साउण्ड लेवल मीटर मशीन से परिक्षण कराया गया।जिनमे बुलेटों के सायलेंसर अमानक पाये गये।जिन्हे पुलिस द्वारा निकलवाये गये एवं नये मानक स्तर के सायलेंसर लगवाये गये।साथ ही कार के शीशों पर अपारदर्शी ब्लैक फिल्म लगाने वाले चालकों पर भी कार्यवाही की गई।जिसमें चालान के साथ साथ मौके पर शीशों से ब्लैक फिल्म निकलवायी गई।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संदीप सुनेश , सउनि बसंत चौधरी, सउनि पवन राय,आर. 350 अंकज , सैनिक 72 विकाश ,सैनिक महेन्द्र , शिवराज, राजेश सम्मिलित रहे। अमानक सायलेंसर, ब्लैक फिल्म एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही करते हुये 17 हजार 600 समन शुल्क वसूल किया गया ।

Leave a Comment