खिरकिया-नपाध्यक्ष ने नगर दौरे के दौरान कलेक्टर से की मुलाक़ात

नगर की विभिन्न समस्याओं से कलेक्टर को कराया अवगत

कीर्तन ओनकर, हरदा।

हरदा।कलेक्टर आदित्य सिंह के खिरकिया नगर के दौरे के दौरान खिरकिया नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत कोर खनूजा ने खिरकिया नगर की प्रमुख मूलभूत जरूरतों को कलेक्टर आदित्य सिंह को अवगत कराया।जिनका निराकरण करने का आश्वासन जिला कलेक्टर ने दिया।

नगर की प्रमुख समस्या नगर में बस स्टेैण्ड,खेल मैदान,स्टेडियम, प्राचीन गौमुख पार्क हेतु जमीन आवंटन कराई जाए,वही रजिस्ट्री हेतु सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोला जाये, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर सिविल अस्पताल बनाने की मांग।वही,वर्षों से की जा रही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया में महिला चिकित्सक की नियुक्ति शीघ्र की जावे।

इसके साथ ही नगर परिषद की वित्तीय स्थिति ठीक न होने के कारण नगर परिषद की आय बढाने हेतु शासकीय जमीन पर चाट चौपाटी हेतु नगर परिषद को जमीन उपलब्ध कराई जाये। खिरकिया से इंदौर एवं भोपाल चार्टर्ड बस सुविधा शुरू की जावे।प्रधानमंत्री आवास के मकान की अधूरी सूची की डी.पी.आर.शीध्र की जावे। नगर के प्राचीन गौमुख मंदिर को हरदा जिले के पर्यटन स्थलों में शामिल किया जाए। वर्षो से लंबित छीपाबड महाराणा चौक पर सुलभ शौचालय हेतु शासकीय जमीन उपलब्ध कराई जावे।छीपाबड़ महाराणा चौक पर सीमांकन से जगह की उपलब्धता होगी।वही उसका सीमांकन कराया जाए।सी.एम.राईज स्कूल की बाउंड्री के बाहर की जगह स्ट्रीट वेंडरों को उपलब्ध कराई जावे।जिससे गरीब लोगो को रोजगार उपलब्ध होगा एवं नगर परिषद की आय में बढ़ोतरी होगी।इस हेतु सहयोग अपेक्षित है। इस दौरान पूर्व सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह खनूजा, एसडीएम अशोक डेहरिया, तहसीलदार राजेंद्र पंवार, सीएमओ आत्माराम सावरे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment