हरदा। मध्य प्रदेश शासन वन विभाग वन मंडल हरदा सामान्य द्वारा वनग्राम के युवाओं में खेलों एवं वन सुरक्षा, वन्य प्राणी सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा आदि के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से वन परिक्षेत्र मगरधा के वनग्राम बड़झिरी में लाभांश की 20% राशि से खेल एवं जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत वन सुरक्षा समिति स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 15 नवम्बर 24 को किया गया।जिसमे कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रामविलास कासडे सरपंच ग्राम पंचायत बड़झिरी, राम जामुनकर वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष बड़झिरी एवं मुकेश रघुवंशी वन परिक्षेत्र अधिकारी मगरधा सामान्य द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कराकर खेल का शुभारंभ कराया।
इन वनग्रामो की टीमों ने खेलो में लिया हिस्सा
इस प्रतियोगिता में वन सुरक्षा समिति मुरलीखेड़ा, बंशीपुरा, बड़झिरी, लाखादेह, जामन्याकलां, बिटिया, सिंगोडा तथा इंद्रपुरा की कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया।इस दौरान सभी टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।कबड्डी प्रतियोगिता रात्रि 9:00 बजे तक चली।जिसमे वन सुरक्षा समिति सिंगोडा की टीम विजेता रही।

विजेता रही टीमो को दिए पुरूस्कार
वन सुरक्षा समिति इंद्रपुरा की टीम उपविजेता रही।विजेता टीम को 5100 रुपए एवं उपविजेता टीम को 3100 रूपए की राशि का पुरस्कार वन सुरक्षा समिति बड़झिरी एवं लाखादेह की ओर से दिया गया।जिसमे प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। जो कि वनमंडल स्तर पर वन परिक्षेत्र मगरधा की ओर से वनमंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के उपरांत समस्त अतिथियों, प्रतिभागियों एवं ग्राउंड स्टाफ को भोजन कराया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में लक्ष्मी नारायण गोंड परिक्षेत्र सहायक मगरधा,जोहन सिंह परते परिक्षेत्र सहायक लाखादेह एवं समस्त स्टाफ वन परिक्षेत्र मगरधा सामान्य का विशेष योगदान रहा। वही, आगामी वन सुरक्षा समिति स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 19 नवम्बर को वनग्राम बापचा में कराया जाएगा।

