जिले के मगरधा के बापचा समेत गांवों में आयोजित की कबड्डी प्रतियोगिता
हरदा।वन मंडल हरदा सामान्य द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। मगरधा के वनग्राम बापचा के आमढाना में मंगलवार रात प्रतियोगिता आयोजित की। मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत पटाल्दा गुलाब दिनकर, वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष बापचा मौजीलाल एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी मगरधा सामान्य मुकेश रघुवंशी ने खिलाड़ियों को वन सुरक्षा समिति की कबड्डी किट प्रदान कर खेल का शुरू कराया।
प्रतियोगिता में वन सुरक्षा समिति मुरलीखेड़ा, बंशीपुरा, बड़झिरी, लाखादेह, जूनापानी, बिटिया, सिंगोडा, चूरनी, बापचा तथा इंद्रपुरा इंद्रपुरा की कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया, कबड्डी प्रतियोगिता रात 12 बजे समाप्त हुई। स्पर्धा में वन सुरक्षा समिति सिंगोडा की टीम विजेता रही। वन सुरक्षा समिति मुरलीखेड़ा की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 5100 रुपए तथा शील्ड एवं उपविजेता टीम को 3100 रुपए तथा शील्ड वन सुरक्षा समिति बापचा एवं रातामाटी की ओर से दी गई। बेस्ट रेडर, बेस्ट कैचर को भी शील्ड दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन वनमंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया। आयोजन में परिक्षेत्र सहायक मगरधा लक्ष्मीनारायण गोंड, परिक्षेत्र सहायक लाखादेह जोहन सिंह परते, तालिब मेमन एवं वन परिक्षेत्र मगरधा सामान्य के स्टाफ का योगदान रहा।

