हरदा। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र की महिला भोपाल के हमीदिया अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी।उसका पति खून की एक-एक बूंद के लिए दुआ कर रहा था। जब लगा कि सब खत्म हो गया है, तभी उम्मीद की किरण बनकर आए टिमरनी के विधायक कुंवर अभिजीत शाह विधायक को देख जितेंद्र अस्पताल में भावुक होकर रोने लगा और गले लगा लिया।
वहीं भोपाल के हमीदिया अस्पताल में पहुंचे विधायक कुंवर अभिजीत शाह ने ऐन वक्त पर भोपाल हमीदिया अस्पताल पहुंचकर कुंबीखेड़ा के मणिराम की पत्नी भूरी बाई और सिराली के जितेंद्र तंवर की पत्नी संध्या को अपना खून देकर उनकी जान बचाई और हर संभव मदद करने का वादा किया।
वही मौजूद भोपाल के लोगों ने कहा,हमारे भोपाल के विधायक को भी ऐसा ही होना चाहिए।टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने भोपाल पहुचकर उनके क्षेत्र के लोगों को ब्लड देकर एक सराहनीय कार्य किया है। पूर्व में भी टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने एक्सीडेंट में घायल एक व्यक्ति को उठाकर उनकी कार से अस्पताल भिजवाया था।लोगो की मदद के लिए विधायक अभिजीत शाह चर्चा में रहते है।

कुंवर अभिजीत शाह विधायक को देख जितेंद्र अस्पताल में भावुक होकर रोने लगा और गले लगा लिया।

