पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे घटनास्थल
हरदा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कड़ोला अमृता वेयरहाउस के पास स्टेट हाईवे पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हिरण की मौके पर ही मौत हो गई।घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है।सड़क से गुजर रहे भूपेंद्र विश्नोई ने घटना की जानकारी डायल 100 पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 के आरक्षक राजा बकोरिया व पायलेट सचिन विश्नोई मौके पर पहुंचे।और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।मोके पर हंडिया वनपाल विपिन वर्मा ने टीम के साथ शव को अभिरक्षा में लिया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी हंडिया सुरेश सोनवंशी ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे हमे हिरण की सड़क हादसे में मौत होने की सूचना प्राप्त हुई। स्टाफ ने मौके पर जाकर हिरण के शव को रेंज लेकर आए।वन विभाग के अधिकारियों के समक्ष शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करा दिया है।तहसीलदार व वन मंडल अधिकारी की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करेगे।

