हमारा संविधान,हमारा स्वाभिमान है-मसकोले

अजाक्स व आकाश संगठन ने मनाया संविधान दिवस

हरदा।अजाक्स एवं आकाश सहित अन्य सामाजिक संगठन के लोग संविधान दिवस के अवसर पर आंबेडकर चौक पहुंचकर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सभी के द्वारा माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले ने कहा कि 26 नवंबर 1949 के दिन देश की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। यही वह दिन है जब संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान दिवस का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों व जातियों की भारत की 140 करोड़ की आबादी को एक सूत्र में बांधता है।

मर्सकोले ने कहा कि संविधान दिवस पर हमें जीवन भर अपने मौलिक कर्तव्यों और देश का कानून का पालन करने का प्रण लेना चाहिए। देश का अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बनने से न सिर्फ संविधान का मकसद पूरा होगा बल्कि संविधान निर्माताओं के सपनों के राष्ट्र का निर्माण भी होगा।इस दौरान उपस्थित सभी लोगों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।इस अवसर पर अजाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले के साथ पूर्व जिला संरक्षक पीसी पोर्ते, उपाध्यक्ष डॉ प्रेमनारायण इवने, महासचिव वेलसिंह मेहता, ज्योति परते, सुभाष मसकोले, बालाराम आहके, रामचंद्र अहिरवार,सुरेश सालामे,जीडी दूधे, हरिराम मंडराई, संतोष काजले, जीडी चौधरी,लक्ष्मण सिंह डाबर,तापस घोष सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment