संविधान दिवस पर भाजपा नेताओं ने डाॅ.भीमराव आंबेडकर को किया याद

हरदा।भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय हरदा में संविधान दिवस के अवसर पर समस्त कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला ने बाबा साहब के संविधान सभा में हुए गठन की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।इस दौरान मंडल अध्यक्ष, विनोद गुर्जर ,बसंत राजपूत ने भी अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रहलाद पटेल,दीपक नेमा ,दीपक बाबरिया ,सुनील बघेला सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment