हरदा विधायक डॉ. दोगने ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन

हरदा।विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा ग्राम पंचायत मांगरूल, जनपद पंचायत हरदा की मांग एवं क्षेत्रवासियों को हिंडोलनाथ बाबा दर्शन करने जाने में होने वाली परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए हंडिया-मांगरूल मेन रोड से हिंडोलनाथ बाबा की ओर सी सी सड़क मार्ग निर्माण कार्य कराये जाने हेतु विधायक निधि से पाँच लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई थी।

भूमि पूजन करते हरदा विधायक डॉ आरके दोगने

उक्त कार्य का भूमि पूजन मंगलवार को हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा समस्त कांग्रेसजनों व ग्रामवासियों के साथ मिलकर किया गया। ग्राम मिली उक्त सौगात के लिए समस्त ग्रामवासियों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, गौरीशंकर शर्मा, ग्राम सरपंच अनुसुइया दमाडे, रामविलास धनगर, अरुण तिवारी, बनवारी ढाका, चंद्रेश तिवारी, पूनम धनगर, जगदीश केवट, इमरान खान, सुनिल केवट, रमेश, पूनम यादव सहित समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Comment