छात्र-छात्राओं को दी यातायात से संबंधित जानकारी
हरदा।ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को यातायात जागरूकता अभियान चलाया।जिसमे जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं उनमें होने वाली मृतको की संख्या में कमी लाने हेतु विभिन्न प्रयास किये जा रहे है।
पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा शासकीय हाई स्कूल बालागाँव में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जागरूकता अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्रों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना था।जागरूकता कार्यक्रम में थाना यातायात से सउनि बसंत चौधरी ने छात्रों को विभिन्न यातायात संकेतों,सड़क पर चलने के नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में जानकारी दी।

शास. हाई स्कूल बालागाँव में यातायात जागरूकता अभियान
उन्होंने छात्रों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और सड़क पर सावधानी बरतने के महत्व पर जोर दिया, इसके अलावा, छात्र-छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए विभिन्न उपायों के बारे में भी बताया गया।जिसमें बच्चों को नाबलिग रहते हुये वाहन नही चलाना चाहिए,सायकल हमेशा सड़क के बायी ओर चलाए।सड़क पार करते समय सड़क के दाये ओर बाये ओर देखे।वाहन न आये तभी सड़क पार करें।जैबरा क्रासिंग पर ही सड़क पार करें।इसके साथ ही कहा कि कभी भी दौड़ कर सडक पार न करे।यातायात पुलिस द्वारा बच्चों को छात्र छात्राओं को दुर्घटना में घायल लोगो की मदद के लिये प्रेरित किया। भारत सरकार द्वारा संचालित गुड सेमेरिटन योजना की जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिहवन मंत्रालय द्वारा चलायी जा रही गुड सेमेरिटन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया गया कि किसी गंभीर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर (01 घंटे के भीतर) अस्पताल पहुँचाकर घायल की जान बचाने पर सरकार द्वारा 5 हजार रूपये का ईनाम एवं एक प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा।जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल के 68 छात्र एवं 56 छात्राए शामिल रहे। छात्र-छात्राओं द्वारा जिज्ञासा वश यातायात के संबंध में सवाल भी पूछे गये। यातायात पुलिस ने छात्रों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और अपने परिवार और दोस्तों को भी इसके बारे में बताने के लिए प्रेरित किया।जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ से अमजद खान , मोहित ,आलोक ,बलराम , गौरखनाथ ,पंकज, पवन, राकी तथा यातायात थाने से सउनि बसंत चौधरी, आर. 61 विमल उपस्थित रहे ।

