अनुभूति कैम्प का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों को वन और वन्य प्राणियों के बारे में दी जानकारी

हरदा।सोमवार को वन वृत्त नर्मदापुरम के मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार के निर्देशन एवं वन मंडल अधिकारी अनिल चोपड़ा एवं उपवन मंडल अधिकारी महोदय संजय जैन की उपस्थिति में वन परिक्षेत्र हंडिया के वन ग्राम जोगा में स्कूली छात्रों को वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अनुभूति कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में डॉ भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा के 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कैम्प में सर्वप्रथम पक्षी दर्शन माँ नर्मदा के जोगा घाट पर कराया गया। पश्चात जंगल भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को वन विभाग के अधिकारियों एवं कार्यों के बारे मे जानकारी दी गई।जंगल भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार एक चींटी से लेकर हाथी एवं एक छोटे पौधे से लेकर विशाल वट वृक्ष का महत्व है।

कैम्प में वन मंडल अधिकारी अनिल चोपड़ा ने वन्य जीवों के महत्व और संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया।कैम्प विद्यार्थियों को नाश्ता एवं भोजन कराया गया।कैम्प की थीम मैं भी बाघ एवं हम है बदलाव का सामुहिक गायन किया गया बदलाव अनुभूति कैम्प मध्यप्रदेश इको पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित किया गया था।जिसमे कैम्प मे वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष जोगा कांता प्रसाद सोलंकी एवं ग्राम वन समिति जयमाल भूसारे,जनप्रतिनिधि के रूप मे उपस्थित थे।कार्यक्रम मे वन परिक्षेत्र हंडिया रेंजर सुरेश सोनवंशी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

Leave a Comment