
हरदा।ग्रीन प्लैनेट बाइसिकल राइडर्स एसोसिएशन भोपाल के 30 स्टार राइडर्स मंगलवार को भोपाल से साइकिल से यात्रा कर हरदा पहुंचे। इन राइडर्स ने मंगलवार को टिमरनी और हरदा शहर में साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
उल्लेखनीय कि यह आयोजन जिला पुरातत्व एवं पर्यटन विकास परिषद एवं यूनियन क्लब हरदा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया है। बुधवार को जोगा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में नर्मदा पैडल फेस्ट के समापन के तत्काल बाद हरदा जल महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।

