
हरदा।रविवार को बैंक ऑफ़ इंडिया एम्पलाइज यूनियन की खंडवा इकाई द्वारा होटल शुभ परिसर, खंडवा में आम सभा का आयोजन किया गया।जिसमें बैंक ऑफ़ इंडिया की खंडवा, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल एवं बुरहानपुर जिले की विभिन्न शाखों के साथियों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई।इंदौर से बैंक ऑफ़ इंडिया,मध्य प्रदेश इकाई के महासचिव यू एस वर्मा एवं खंडवा इकाई के साथी प्रमोद चतुर्वेदी, साथी श्री कृष्णा बछानिआ,साथी मनोज वाधवा, साथी श्रीकांत शिंदे एवं साथी निलेश भाटी ने अपने उद्बोधन में सभी साथियों से एकजुट होने का आह्वान किया एवं बैंकिंग सेक्टर में आने वाली नई चुनौतियों के बारे में अवगत कराया।खंडवा इकाई के अध्यक्ष प्रमोद चतुर्वेदी ने पुरानी कार्यकारिणी समिति को भंग करने की घोषणा की,साथ ही नई कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए सभी साथियों की सहमति से महासचिव यू एस वर्मा से नई समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। सभी साथियों ने सर्व सहमति से नई कार्यकारिणी समिति की गठन का समर्थन किया।
इस दौरान सर्व सम्मति से प्रमोद चतुर्वेदी को पुनः अध्यक्ष व श्री कृष्णा बछानिआ को पुनः सचिव चुना गया।वही,हरदा जिले से कंचन ठाकुर को उपाध्यक्ष,कुलदीप ओझा और राहुल नेमा को संगठन सचिव,नीलेश भाटी को सहयोगी सचिव एवं विजय राजपूत को सह सचिव चुना गया।इस दौरान बड़ी संख्या में बैंक स्टाफ मैजूद रहा।

