अतिक्रमण हटाने की मुहिम आगे भी जारी-सीएमओ
हरदा।शहर में नगर पालिका आमला लगातार अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम चला रहा है।इसी कड़ी में बुधवार को हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 31 आईटीआई के पास नगरपालिका अमले ने सुबह से अवैध अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की।जिसमे हरदा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 31 में आईटीआई कालेज के पास हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे के बाजू में होटलों, दुकानों व घरो के बाहर अतिक्रमण होने पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया।
बता दे कि हरदा नगर पालिका ने पूर्व में नोटिस देकर अतिक्रमण करने वाले को सूचना दी थी। इसके बाद भी दुकानदारों व होटलो संचालको ने सड़क तक अतिक्रमण कर रखा था। जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही थी।इसको देखते हुए नगर पालिका अमले ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।अवैध अतिक्रमण की लोगो की शिकायतें मिल रही थी।इसके एवज में नगरपालिका टीम ने करवाई की।
इधर,नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार ने मीडिया को बताया कि हरदा खंडवा स्टेट हाईवे पर होटलो, दुकानदारों व घर के बाहर अतिक्रमण कर रखा था।जिसे आज नगर पालिका टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। पूर्व में इन्हें नोटिस जारी कर अवगत करवाया था। नहीं हटने पर आज कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।

