जयपुर में होगी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में शामिल 5 छात्राएं जयपुर के लिए हुई रवाना

हरदा। प्रधानमंत्री ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा की तीन छात्राएं एवं डिग्री कॉलेज से दो छात्राओं का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान के जयपुर यूनिवर्सिटी में होगा। सभी चयनित छात्राएं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की टीम का प्रतिनिधित्व जयपुर यूनिवर्सिटी में करेंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सभी छात्राएं शनिवार को ट्रेन से जयपुर के लिए रवाना हो चुकी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अरुण कुमार सिकरवार, प्रशासकीय अधिकारी वीके विछोतिया, खेलकूद व क्रीडा अधिकारी राहुल सराठे, डॉ संगीता बिले, डॉ धीरा शाह, डॉ राकेश सिंह परस्ते, यशवंत अलावा, चंद्रकिशोर लोखंडे, एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि अगले चरण की प्रतियोगिताओं में कुमारी अंकित धुर्वे, मनीषा, अंजलि, वेदिका राजपूत एवं कशिश का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहेगा और वे सभी महाविद्यालय का एवं हरदा जिले का नाम रोशन करेगी।

Leave a Comment