हरदा: दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी से निकला धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप

हरदा। दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में धुंआ उठने के बाद यात्रियों में हड़कम्प मच गया। ट्रेन पुणे से दानापुर जा रही थी, ट्रेन हरदा से निकलने के बाद चारखेड़ा स्टेशन से धुआं उठते देख रेल कर्मचारियों ने टिमरनी स्टेशन को सूचना दी।इसके बाद ट्रेन को टिमरनी स्टेशन रोका गया। घटना सुबह करीब साढ़े 9:30 बजे की बताई जा रही है।

बता दे कि ट्रेन को टिमरनी स्टेशन रोकने के बाद एस 5 बोगी को रेलकर्मियों ने अलग किया।हालांकि ग़नीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ। रेल्वे सूत्रों से खबर है कि तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन के बोगी से धुआं निकलने की सूचना पर ट्रेन को 9 बजकर 32 मिनट पर टिमरनी स्टेशन रोका गया।इसके बाद ट्रेन से एस 5 बोगी को अलग कर 11:45 को ट्रेन को आगे रवाना हुई। ट्रेन में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को परेशानी सामना करना पड़ा। करीब दो घण्टे के बाद ट्रेन को आगे रवाना की।

Leave a Comment