भ्रष्टाचार पर ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: हरदा आरटीओ में बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

हरदा। हरदा के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमे ईओडब्ल्यू की टीम ने कार्यालय में पदस्थ बाबू सज्जन सिंह घसोरिया को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू की कार्रवाई-

बता दे कि यह कार्रवाई भोपाल के एक बस ऑपरेटर सुरेंद्र तनवानी की शिकायत पर की गई। तनवानी ने 27 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी, आरटीओ कार्यालय में उनकी बस का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। ईओडब्ल्यू की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और बाबू सज्जन सिंह घसोरिया को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। ईओडब्ल्यू की टीम मामले की गहन जांच में जुट गई है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस भ्रष्टाचार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इधर ईओडब्ल्यू के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमे आरटीओ के बाबू सज्जन सिंह द्वारा 20 हजार की रिश्वत ली गई। जिसे रँगे हाथ पैसे लेते गिरफ्तार किया है।ओर आगे कार्रवाई जारी है।

बता दे कि क्षेत्र में एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किया है। ईओडब्ल्यू की इस कार्रवाई से आम लोगों में उम्मीद जगी है कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है।

Leave a Comment