हरदा: मक्का कटाई के दौरान दर्दनाक हादसा, मजदूर का पैर कटा, हालत गंभीर

हरदा। जिले के टिमरनी तहसील के ग्राम धौलपुर में शनिवार को एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई। खेत में मक्का काटते समय एक मजदूर का पैर मशीन से कट गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। घायल मजदूर को तत्काल टिमरनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में हरदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के अनुसार, हर्रा गांव निवासी 40 वर्षीय सीताराम खेत में मक्का काटने का काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मशीन चालक और खेत मालिक की लापरवाही के चलते बिना किसी पूर्व सूचना के मशीन अचानक चालू हो गई। दुर्भाग्यवश, सीताराम का पैर मशीन की चपेट में आ गया और पैर कट कर अलग हो गया। घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई और सीताराम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।जहा, जिला अस्पताल में सीताराम का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, हालत गंभीर है। फिलहाल मजदूर का अस्पताल में इलाज जारी।

Leave a Comment