टिमरनी: पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; पुलिस गश्त के दौरान कंटेनर से 24 लाख की शराब जब्त

धार से उड़ीसा राज्य सप्लाई करने जा रहे अवैध शराब,दो गिरफ्तार

हरदा। टिमरनी पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से करीब 24 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक के चालक और हेल्पर को गिरफ्तार किया है।

बता दे कि पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, 2 मार्च की रात्रि को टिमरनी के अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा तलया के निर्देश पर थाना प्रभारी टिमरनी निरीक्षक रोशनलाल भारती ने गश्त चेकिंग शुरू की। जिसमे चेकिंग के दौरान, इंदौर-बैतूल राजमार्ग पर सुंदरम होटल के पास एक संदिग्ध कंटेनर को रोका गया। जिसमे कंटेनर पर डाक पार्सल लिखा हुआ था और उसका नंबर महाराष्ट्र का था। जिसमे पुलिस पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम अजय सिंह और हेल्पर ने अपना नाम राघवेन्द्र सिंह बताया। वे दोनों ग्वालियर के रहने वाले बताए हैं। जिनके पास से कन्टेनर में 24 लाख रुपए की अवैध शराब की 361 पेटी पुलिस ने बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि कल रात्रि को पुलिस गस्त के दौरान टिमरनी पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक को रोका।जिसमे तलाशी लेने पर देखा गया की उसमे शराब रखी हुई है। पुलिस ने ट्रक में रखे माल के बारे में पूछताछ की तो ट्रक चालक हेल्पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और वे कोई वैध दस्तावेज भी नहीं दिखा सके। इसके बाद, पुलिस ने कंटेनर को खोलकर तलाशी ली, जिसमें अवैध शराब की 361 पेटी पाई। जिसकी अनुमानित की 24 लाख बताई है। पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते दो लोगो को गिरफ्तार किया है।पुलिस कंटेनर ट्रक मालिक पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी आकांक्षा तलया भी मौके पर पहुंचीं और तलाशी में 361 पेटी में अंग्रेजी शराब की 4332 बोतलें मिलीं, जिन पर गोवा ब्रांड विस्की लिखा हुआ था। जिसमे चालक ने बताया कि यह शराब मध्य प्रदेश के धार जिले में बनी थी और इसे ओडिशा में सप्लाई किया जाना था। हालांकि, वे शराब के परिवहन से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सके।

पुलिस ने अवैध शराब और कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया है। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 24 रुपये और कंटेनर की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। कुल मिलाकर 39 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी-

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टिमरनी आकांक्षा तलया, निरीक्षक रोशनलाल भारती, रामभोग शर्मा, प्रधान आरक्षक नीलेश तिवारी, प्रधान आरक्षक राममोहन चीचाम, आरक्षक मोहन मीणा, आरक्षक मुकेश धुर्वे, आरक्षक सूरज सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment