नेशनल लोक अदालत में करीब नौ लाख की हुई वसूली

कीर्तन ओनकर

खिरकिया। नेशनल लोक अदालत के चलते नगर परिषद के अधिभार से छूट का करदाताओं ने बखूभी लाभ उठाया कार्यालय खुलते से ही करदाताओं द्वारा नगर परिषद कार्यालय पहुँच इस महती योजना का लाभ उठाते हुए जल कर और सम्पत्ति कर की राशि जमा की।मुख्य नगर पालिका अधिकारी आत्माराम सावरे द्वारा नगर परिषद की प्रशासनिक कमान सम्हालने के बाद से ही विभागीय कार्यो में तेजी आई है , उसी का नतीजा यह रहा कि नेशनल लोक अदालत में परिषद को करीब नौ लाख का राजस्व एक ही दिन में प्राप्त हुआ । मुख्य नगर पालिका अधिकारी आत्माराम सावरे ने बताया कि करो की वसूली हो और अधिभार से छूट का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाये इसके लिए नगर परिषद अध्यक्ष महोदय इंद्रजीत कौर महेंद्रसिह खनूजा के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की टीम के साथ व्यवस्थित कार्य योजना बना अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले इस लिय व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। राजस्व विभाग के नरेश बाओनिया ने बताया कि लोक अदालत में जलकर के 68 प्रकरणों को लिया गया था। जिसमे से 40.का निराकरण हुआ। वही सम्पत्ति कर के 119 प्रकरणों में से 70 प्रकरण का निराकरण हुआ। जिसमे करीब नों लाख रुपये की परिषद को राजस्व की प्राप्ति हुई है। जिसमे करीब 110 प्रकरण का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से हुआ है। नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत कौर ने नगरवासियों से अपील की है कि घरों घर जो नगर पालिका के कर्मचारी करो की वसूली के लिय जा रहे हे उन्हें वह सहयोग प्रदान कर करो का भुगतान कर नगर के सर्वांगीण विकास से अपनी अहम भूमिका अदा करे। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर नगर के मुख्य चोराहो या अन्य स्थल पर कैंप लगा कर भी वसूली की जाएगी ।

Leave a Comment