करनपुरा से पलासनेर चना कटाई करने जा रहे मजदूरो से भरा पिकप वाहन पलटा;हादसे में करीब 9 महिला , 2 पुरुष घायल,1 की मौत

हरदा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पलासनेर खण्डवा-हरदा स्टेट हाइवे पर मजदूरो से भरा पिकप वाहन पलटने से 1 दर्जन मजदूर घायल हो गए।जिसमे 1 मजदूर की मौत हो गईं।

बता दे कि हरदा के करनपुरा गांव के 20 से 25 मजदूर चने काटने पलासनेर गांव जा रहे थे, तभी पलासनेर खण्डवा-हरदा स्टेट हाइवे पर सोमवार को सुबह साढ़े 9 बजे के करीब एक पिकप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। जिसमे 1 दर्जन के करीब मजदूर घायल हो गये है। जबकि हादसे में एक मजदूर विष्णु गम्भीर रूप से घायल होने पर हरदा से भोपाल रेफर किया था।रास्ते मे रेफर के दौरान उनकी मौत हो गई है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पलासनेर के पास का बताया जा रहा है। पुलिस की डायल हंड्रेड को सूचना मिलते ही पायलेट सचिन विश्नोई व आरक्षक देवी राम पटेल घटनास्थल पहुंचे ओर घायलों को डायल हंड्रेड की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहा, घायलों का इलाज जारी है । आपको बता दे कि जिले में चने की कटाई का कार्य जारी है। जिसमे प्रति दिन लोडिंग वाहनों से मजदूरों को ले जाने का सिलसिला जारी है। लेकिन हरदा पुलिस द्वारा लोडिंग वाहनों पर कोई करवाई नही की जा रही है। जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाए हो रही है। ज्ञात रहे कि बीते दिनों मगरदा में भी मजदूरों से भरा पिकप वाहन पलटने से मजदूर घायल हुए थे। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए है।फिर आज मजदूरों से भरा पिकप वाहन पलटने से बड़ा हादसा हुआ है।जिसमे एक मजदूर की मौत हुई है।

Leave a Comment