हरदा- पत्रकारों ने RJA जनर्लिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राठौर पत्रकार साथी का जन्मदिन मनाया

हरदा। स्थानीय पत्रकार सुनील राठौर का जन्मदिन 16 मार्च रविवार को उनके साथी पत्रकारों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। शहर के एक निजी होटल में आयोजित इस समारोह में पत्रकारों ने भाग लिया और राठौर को उनके विशेष दिन की शुभकामनाएँ दी। इधर, समारोह की शुरुआत सुनील राठौर के पुष्पमाला से स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद सभी ने मिलकर केक काटा और मिठाइयाँ खिलाई। इस अवसर पर, पत्रकारों ने राठौर के पत्रकारिता में योगदान की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

बता दे कि सुनील RJA जनर्लिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। ओर उन्होंने कई मामलों में पीड़ित लोगों की मदद की। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने आपसी सौहार्द और एकता का परिचय दिया। उन्होंने राठौर के साथ अपने अनुभवों को साझा किया और एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। राठौर ने अपने साथियों के इस स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक यादगार दिन है और वे अपने साथियों के साथ मिलकर समाज की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। इस दौरान हरदा जिले के राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष गोपाल शुक्ला,युवा पत्रकार अमित बिल्ले, पंकज मालवीया,वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र बिल्लौरे, ग्वालियर के पत्रकार साथी विकास गुप्ता विशेष रूप से मौजूद थे।

Leave a Comment