हरदा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन, जिला हरदा की मासिक बैठक का आयोजन कल, बुधवार 25 जून को होगी। यह बैठक पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा और उनके निराकरण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष पी. सी. पोर्ते ने बताया कि बैठक बुधवार को दोपहर 2 बजे से पशु चिकित्सालय के हॉल में आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला, विकास खंड और तहसील स्तर के सभी पदाधिकारियों से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया गया है।
बैठक के समापन के बाद, एसोसिएशन के सदस्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में जिला कलेक्टर से भी मुलाकात करेंगे। इस भेंट से उम्मीद है कि पेंशनर्स की लंबित मांगों और कठिनाइयों पर उचित कार्रवाई की जा सकेगी।
यह बैठक पेंशनर्स के हितों की रक्षा और उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी संबंधित पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है।

