हरदा: पलासनेर गांव में चोरों का आतंक, पूर्व सरपंच के घर से लाखों की चोरी

हरदा। मध्य प्रदेश हरदा जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पलासनेर में चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना दिया है। एक महीने के भीतर यह दूसरी बड़ी वारदात है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पूर्व सरपंच का घर बना निशाना

ताजा घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है, जब अज्ञात चोरों ने गांव के पूर्व सरपंच सेवक राम पटेल के घर को निशाना बनाया। चोरों ने बड़ी चालाकी से घर में सेंध लगाई और सोना, चांदी समेत लगभग 1 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार जागा, तो घर का सामान बिखरा हुआ था और लाखों की चोरी का पता चलते ही उनके होश उड़ गए।

यह पहली घटना नहीं है जिसने पलासनेर गांव को दहलाया है। करीब एक माह पहले भी इसी गांव के गौरी शंकर चोलकर के घर चोरी हुई थी, जिसका आज तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार हो रही इन वारदातों ने ग्रामीणों को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित कर दिया है।

इध, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने मौका-मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती है कि वह इन लगातार हो रही चोरियों का पर्दाफाश करे और ग्रामीणों में विश्वास बहाल करे। क्या पुलिस इस बार चोरों को पकड़ने में कामयाब होगी और पलासनेर के ग्रामीणों को चोरी के खौफ से मुक्ति मिल पाएगी?

Leave a Comment