आम सागर ग्राम पंचायत में लगा आधार अपडेट शिविर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

हरदा। जिले के टिमरनी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत आमसागर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक दिवसीय आधार कार्ड अपडेट शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस पहल से ग्रामीणों, खासकर गरीब और आदिवासी परिवारों को आधार अपडेट कराने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ा।

बता दे कि ग्राम पंचायत में अधिकांश गरीब और आदिवासी परिवार निवास करते हैं, जिनके लिए आधार अपडेट कराने बाहर जाना न केवल महंगा बल्कि समय लेने वाला भी था। इसके अलावा, स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी अपनी पढ़ाई छोड़कर आधार अपडेट के लिए शहर जाना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए, पंचायत भवन में ही यह शिविर आयोजित किया गया, जिससे सभी को घर के पास ही यह सुविधा मिल सकी।

ग्राम पंचायत के सचिव कैलाश बिलारे ने बताया, “हर ग्रामीण का आधार अपडेट होना अनिवार्य है ताकि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकें।” उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सभी ग्रामीणों के आधार का ई-केवाईसी पूरा कराना है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सरपंच रामकुबाई, ग्रामीण राजेंद्र, अनिल, भूरेलाल और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। और इस सुविधा का लाभ उठाया। इस पहल ने ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है।

Leave a Comment