
राजेंद्र बिल्लौरे,हरदा।
मध्यप्रदेश के हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए, टिमरनी के विधायक कुंवर अभिजीत शाह मकड़ाई ने एक अनूठी पहल की है। उन्होंने मन्नासा गांव की खस्ताहाल सड़क और टूटी पुलिया की मरम्मत के लिए अपनी तनख्वाह से 50 हजार रुपये की नकद राशि ग्रामवासियों को दी है। हाल ही में एक गर्भवती महिला को अस्पताल तक झोली में ले जाने की घटना सामने आने के बाद विधायक ने यह कदम उठाया, जिसे उन्होंने “हम सभी के लिए शर्म की बात” बताया।

सड़क निर्माण के लिए तत्काल फंड स्वीकृत-
विधायक ने इस गंभीर स्थिति की पूरी जिम्मेदारी ली और किसी पर भी दोष मढ़ने से इनकार किया। उन्होंने नैतिक रूप से पूरे क्षेत्र से माफी मांगी और तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क सुधार के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की।वही,200 मीटर सड़क विधायक निधि से स्वीकृत करने व 200 मीटर सड़क वन विभाग के लाभांश राशि से स्वीकृत की बात कही।बता दे कि इन दोनों परियोजनाओं से मन्नासा गांव की सड़क की हालत में सुधार की उम्मीद है।
भविष्य की योजनाएं-
विधायक शाह ने क्या कहा- देखिए प्रदेश गौरव पर…
विधायक अभिजीत शाह ने आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में भी इस समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा में यह मुद्दा उठाएंगे और लोक निर्माण विभाग से आंबा से मन्नासा और खारी तक की सड़क का निर्माण कराने का पूरा प्रयास करेंगे।
यह घटना दर्शाती है कि विधायक अभिजीत शाह न केवल अपने वादों को लेकर गंभीर हैं, बल्कि वह जमीनी स्तर पर समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए त्वरित और व्यक्तिगत पहल करने में भी विश्वास रखते हैं। उनका यह कदम जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जवाबदेही को दिखाता है।

