हरदा: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस सड़क से नीचे उतरी, सभी यात्री सुरक्षित

राजेंद्र बिल्लौरे,हरदा।

​मध्यप्रदेश के हरदा जिले के नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।हरदा से खालवा जा रही राजश्री बस, एक बाइक सवार परिवार को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे उतर गई। बस में सवार करीब 25-30 यात्रियों में से कुछ लोग मामूली घायल और बाकी अन्य सुरक्षित हैं।

बता दे कि ​यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे पलासनेर और मसनगांव के बीच गांगला के पास हुई। बताया जा रहा है कि बस के सामने अचानक एक बाइक पर सवार परिवार गिर गया था। उन्हें बचाने की कोशिश में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस हाईवे से नीचे झाड़ियों में उतर गई। इस दौरान बस बुरी तरह से हिल गई, लेकिन पलटकर नहीं गिरी।हालांकि यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, 108 एम्बुलेंस से घायलो को जिला अस्पताल पहुचाया गया।जहां उनका उपचार जारी। बाकी यात्री दूसरे साधन से सुरक्षित चले गए।

खराब सड़क बनी हादसों की वजह-

​इस घटना ने एक बार फिर नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे की जर्जर हालत को उजागर कर दिया है। हरदा से खिड़कियां तक की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन इस समस्या पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों की जान जोखिम में रहती है। ​यह दुर्घटना एक चेतावनी है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।

Leave a Comment