हरदा: ग्रामीणों ने पकड़े 3 संदिग्ध,पुलिस कर रही पूछताछ

राजेंद्र बिल्लौरे,हरदा।

हरदा। जिले के पलासनेर गांव में चोरी की वारदातों से परेशान ग्रामीणों ने बीती रात गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पलासनेर गांव के ग्रामीणों ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि 3 से 4 अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।

बता दे कि ​यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पलासनेर गांव में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। करीब दो महीने पहले, गांव के पूर्व सरपंच सेवकराम पटेल के घर से चोर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे, लेकिन इन मामलों में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली थी।

​इन घटनाओं से सबक लेते हुए, गांव के लोग लगातार संदिग्ध लोगों पर नजर रख रहे थे। बीती रात, ग्रामीणों ने इन तीन अज्ञात लोगों को पकड़ा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।इधर,​सिविल लाइन थाना प्रभारी आर.एस. तिवारी ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment