
राजेंद्र बिल्लौरे,हरदा।
हरदा। शहर के मांय किड्स एकेडमी स्कूल ने हरदा जिले में आयोजित बाल रंग महोत्सव में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूल के दो होनहार छात्रों, कृष्णा गौर और सौरभ मेडे ने कनिष्ठ वर्ग की वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
छात्रों की उपलब्धि पर गर्व-
इस शानदार जीत से स्कूल में खुशी का माहौल है। प्राचार्य अरविंद गौर ने बताया कि यह उपलब्धि स्कूल द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही गतिविधियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनका स्कूल सिर्फ पढ़ाई पर ही नहीं, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाने पर भी ध्यान देता है। इसके लिए स्कूल में लगातार साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

प्रतिभा को मंच देने का प्रयास-
प्राचार्य ने आगे बताया कि उनका उद्देश्य हर बच्चे को उसकी प्रतिभा दिखाने और उसे निखारने का मौका देना है। यह जीत इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। मांय किड्स एकेडमी का पूरा परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है और भविष्य में भी ऐसी सफलताओं के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।

