
हरदा। पुलिस कंट्रोल 112 से मिली सूचना के बाद, रनहाई कलां निवासी एक युवक को समय पर सहायता मिली, जिससे उसकी जान बच सकी। जानकारी के अनुसार, रनहाई कलां निवासी सतीश नहाल (उम्र 32 वर्ष) नामक युवक ने जहर खा लिया था। सूचना मिलते ही, 112 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) तुरंत हरकत में आई। 112 गाड़ी पायलट गजेंद्र नागराज और स्टाफ ASI शावी सिंह मैडम फौरन मौके पर पहुंचे। उनकी तत्परता के चलते, युवक सतीश नहाल को बिना देर किए 112 गाड़ी में बिठाया गया और तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे भर्ती कराया गया।
फिलहाल जिला अस्पताल में युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 112 टीम की त्वरित और समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। बताया जा रहा है कि युवक का 4 माह पहले खण्डवा जिले के एक गांव की युवती से प्रेम विवाह हुआ था,बाद में पत्नी के मा के घर जाने के बाद वापस नही आने के चलते परेशान युवक ने जहर खा लिया है। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

