जन सेवा ही प्रभु सेवा’: कमल पटेल के जन्मदिन पर हरदा के सैकड़ों गरीबों को मिली नई जिंदगी, पीपुल्स हॉस्पिटल में निःशुल्क इलाज

हरदा से अमित बिल्ल्ले की रिपोर्ट

भोपाल/हरदा। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कमल पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित “दो दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर” जनसेवा का सच्चा प्रतीक बन गया। यह शिविर केवल एक चिकित्सकीय आयोजन नहीं था, बल्कि ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के मंत्र को चरितार्थ करता हुआ मानवता की सच्ची सेवा का प्रतीक बना। यह विशाल स्वास्थ्य शिविर सनफ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, हरदा में खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्थान के द्वारा RP फाउंडेशन और पीपुल्स हॉस्पिटल, भोपाल के सहयोग से आयोजित किया गया था।

गंभीर रोगों का निःशुल्क उपचार-

​शिविर के दौरान, उच्च स्तरीय मशीनों द्वारा परीक्षण और अनुभवी डॉक्टर्स की टीम ने सभी जाँच व इलाज पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किए। इतना ही नहीं, गंभीर रोगियों को पीपुल्स हॉस्पिटल, भोपाल में निःशुल्क ऑपरेशन और इलाज की सुविधा दी गई। हरदा जिले से सैकड़ों की संख्या में जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है, जहाँ उनका उपचार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ किया जा रहा है।

कमल पटेल ने निभाया बेटे का फर्ज-

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कमल पटेल ने स्वयं पीपुल्स हॉस्पिटल, भोपाल पहुंचकर सभी मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मरीजों का निःशुल्क इलाज चल रहा है, जिनमें हार्ट के ऑपरेशन, आंखों के ऑपरेशन, अस्थमा और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार शामिल है।

​अस्पताल में उपचार ले रहे माताओं, बहनों, भाइयों एवं बुजुर्गों ने श्री कमल पटेल को हृदय से आशीर्वाद दिया। भावुक होते हुए मरीजों ने कहा, “कमल पटेल ने एक बेटे का फर्ज निभाकर हम गरीबों का निःशुल्क इलाज करवा रहे हैं।”

“जन सेवा ही प्रभु सेवा है”: कमल पटेल

इधर, ​मरीजों के इस प्रेम और विश्वास से अभिभूत होकर पूर्व मंत्री श्री पटेल ने कहा कि “हमारे लिए जन सेवा ही प्रभु सेवा है और नर सेवा ही नारायण सेवा है।” उन्होंने संकल्प लिया कि ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए, भविष्य में भी ऐसे अनेक सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता रहेगा।​श्री पटेल ने इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए खिलता कमल जनकल्याण सामाजिक सेवा संस्थान हरदा, RP फाउंडेशन, और पीपुल्स हॉस्पिटल भोपाल के सभी डॉक्टर्स एवं पूरी टीम का हृदयतल की गहराई से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment