सिराली: ढाबे पर खाना बनाने के बहाने बुलाया, आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 2 आरोपी गिरफ्तार

​हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक ढाबा संचालक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

नौकरी का झांसा देकर बुलाया, फिर की दरिंदगी-

​पीड़ित महिला के अनुसार, घटना मंगलवार रात की है। ग्राम खुदिया रोड स्थित ढाबा संचालक आनंद राजपूत उसे गांव से यह कहकर लाया था कि उसे ढाबे पर खाना बनाना है। लेकिन ढाबे पर पहुँचने के बाद संचालक और उसके तीन अन्य साथियों ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया।

​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी-

​पीड़िता ने बुधवार को डायल 112 की मदद से पुलिस से संपर्क किया और सिराली थाने में अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ: सामूहिक दुष्कर्म ​एससी/एसटी एक्ट ​भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ​पुलिस ने दबिश देकर 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शेष दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

​अधिकारी का बयान:

“पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार अन्य दो आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

— अमित कुमार मिश्रा, एडिशनल SP, हरदा

Leave a Comment