सम्मानजनक विदाई: थाना अजाक हरदा से एएसआई जयप्रकाश चौबे 39 वर्षों की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

राजेंद्र बिल्लौरे,हरदा।

​पुलिस विभाग में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए पहचाने जाने वाले सहायक उप निरीक्षक (ASI) जयप्रकाश चौबे शुक्रवार, 28 फरवरी 2026 को 39 वर्ष की लंबी और गौरवशाली सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर थाना अजाक में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

​श्री चौबे ने पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर रहते हुए लगभग 39 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। उनकी कार्यशैली और अनुभव की विभाग में हमेशा सराहना की गई। विदाई समारोह के दौरान अजाक थाना प्रभारी सुरेश कालाभोर ने श्री चौबे को फूल-मालाएं पहनाकर और श्रीफल देकर उनके कार्यकाल की सराहना की।

कार्यक्रम में उपस्थित थाना स्टाफ और अन्य पुलिस कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए समय को याद किया और श्री चौबे सहित उनके पूरे परिवार के सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

​पुलिस कर्मियों ने दी बधाई-

​विदाई की इस घड़ी में थाना प्रभारी सुरेश कालभोर ने कहा कि श्री चौबे जैसे अनुभवी की कमी विभाग को खलेगी, लेकिन उनका अनुशासित जीवन नए पुलिसकर्मियों के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा।

इस दौरान अजाक थाना ​निरीक्षक सुरेश कालभोर,एएसआई संतोष भदौरिया,एएसआई यादव, एएसआई राय,प्रधान आरक्षक अमर धुर्वे, आरक्षक निमेश,आरक्षक संजय यादव,रामकुमार मिश्रा समेत अजाक थाने का समस्त स्टाफ और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment