हरदा पुलिस की बड़ी कामयाबी: निकुंज रॉयल सिटी से अपहृत बालिका 24 घंटे में बरामद, परिजनों के चेहरे खिले

​हरदा। शहर की कोतवाली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। निकुंज रॉयल सिटी कॉलोनी से लापता हुई एक मासूम बालिका को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब (बरामद) कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी लाड़ली को वापस पाकर माता-पिता के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

​त्वरित एक्शन में आई कोतवाली पुलिस-

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं शालिनी परस्ते एसडीओपी हरदा के निर्देशन में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 156/26 (धारा 137(2) बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी रोशनलाल भारती के मार्गदर्शन में तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से बालिका की तलाश शुरू की।

​रेलवे स्टेशन क्षेत्र से हुई बरामदगी-

​गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और 06 मार्च 2026 को बालिका को हरदा रेलवे स्टेशन क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात बालिका को उसकी माता श्रीमती कांति यादव और पिता सुनील यादव के सुपुर्द किया गया।

​इनकी रही मुख्य भूमिका-

​इस चुनौतीपूर्ण कार्य को 24 घंटे के भीतर अंजाम देने में कोतवाली थाने और सायबर सेल की संयुक्त टीम का विशेष योगदान रहा। टीम में मुख्य रूप से शामिल थे, ​सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव,​प्रधान आरक्षक नीलेश तिवारी,​आरक्षक यशवंत जौठे,​महिला आरक्षक मीना यदुवंशी एवं वैषाली पर्ते (कोतवाली)​आरक्षक (सायबर सेल) 305 कमलेश परिहार रहे मौजूद।

Leave a Comment