
हरदा।ऑल इंडिया बैंक एम्पलाई संगठन के 80 वे स्थापना वर्ष तथा फेडरेशन ऑफ़ बैंक ऑफ़ इंडिया स्टाफ यूनियन के 75वें स्थापना वर्ष के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ हरदा में मनाया गया। यह कार्यक्रम बैंक ऑफ़ इंडिया एम्पलाई यूनियन मध्य प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित हुआ। जिसमें महिला कर्मचारियों की विशेष भागीदारी रही। इस कार्यक्रम के दौरान महिला साथियों ने संगठन की एकता और कर्मचारी अधिकारी की रक्षा में यूनियन के महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर महिला साथियों ने हरदा के वृद्ध आश्रम में फल वितरण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कंचन ठाकुर,रूशाली गौर और पलक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।