रहटा कलां में उमड़ेगा आस्था का सैलाब: श्री गुरु रघुसंत बाबा आश्रम में विशाल भंडारा और रक्तदान शिविर आज

​हरदा। आज शुक्रवार को वैशाख सुदी पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम रहटा कलां स्थित श्री गुरु रघुसंत बाबा आश्रम में भक्ति, सेवा और समर्पण का भव्य संगम देखने को मिलेगा। आश्रम परिवार द्वारा आज विशाल भंडारे और ‘रक्तदान महादान’ शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

​भक्ति और सेवा का संगम-

​कार्यक्रम की शुरुआत आज सुबह से होगी। आश्रम परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज कल्याण और सेवा भाव को जागृत करना है।जिसमे, ​विशाल भंडारा सुबह से ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण शुरू होगा। बड़ी संख्या में भक्तजन गुरु कृपा प्राप्त करने और प्रसाद ग्रहण करने पहुचेंगे।

​बता दे कि मानवता की सेवा के लिए विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमे यह शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा।

​आयोजकों की अपील: “रक्तदान महादान है। हमारा एक छोटा सा प्रयास किसी को नया जीवन दे सकता है। अतः अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनें। ​क्षेत्रवासियों में उत्साह
​आयोजक मंडल ने समस्त श्रद्धालुओं, भक्तगणों और क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे आज आश्रम पहुँचकर धर्म, सेवा और मानवता के इस महान कार्य में सम्मिलित हों और पुण्य लाभ अर्जित करें।​स्थान: श्री गुरु रघुसंत बाबा आश्रम, रहटा कलां
रक्तदान का समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक है।

Leave a Comment