
राजेन्द्र बिल्लोरे, हरदा।
जिले के ग्राम पलासनेर से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बाबा रामदेवरा राजस्थान की धार्मिक यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को ससम्मान रवाना हुआ।
यात्रा पर निकल रहे युवाओं ने अपने माता-पिता और गांव के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा से पूर्व चार पहिया वाहन की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों ने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उन्हें सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान युवाओं ने आपसी एकजुटता का परिचय देते हुए क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यात्रा में विनोद संगोले, अमरसिंह बिल्लौरे, आशीष बिल्लौरे, कपिल बिल्लौरे, देवीदयाल बिल्लौरे, सोनू बिल्लौरे एवं गोलू वाहन मालिक सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।