
हरदा। पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।जिसमे पुलिस ने एमपी ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किये है।
दरअसल, कोतवाली पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लाखों रुपये की एम.डी. ड्रग्स बरामद हुई है। एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आर.एल. भारती की टीम फरार आरोपियों की तलाश में गश्त पर थी। तभी मुखबिर से मिली सूचना और संदिग्ध हलचल के आधार पर पुलिस की टीम हरदा खुर्द सर्विस रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास पहुंची। वहां अंधेरे का फायदा उठाकर तीन युवक किसी बड़ी डील की फिराक में बैठे थे। पुलिस तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और तीनों को दबोच लिया। जब उनके पास मौजूद पीले रंग की थैली की तलाशी ली गई, थैली में भरी थी 11.07 ग्राम घातक एम.डी. ड्रग्स, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

एसडीओपी शालिनी परस्ते ने मीडिया को बताया कि पुलिस गस्त के दौरान तीन संदिग्ध लोग नजर आए। पुलिस की टीम हरदा खुर्द सर्विस रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास पहुंची। वहां अंधेरे का फायदा उठाकर तीन युवक किसी बड़ी डील की फिराक में बैठे थे। पुलिस ने 3 लोगो को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 11.07 ग्राम के करीब एमडी ड्रग्स मिली है। जिसकी कीमत लगभग सवा दो लाख रुपए है। जिसमे, नशे के सौदागर में अंकित सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी हरदा, सौरभ शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी भादूगांव वही, बसीम खान उम्र 22 वर्ष निवासी हंडिया शामिल है।
इधर, पुलिस ने ड्रग्स के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक अपाचे और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जप्त की है। जप्त किए गए कुल माल की कीमत 4 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक अजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक दीपक जाट, आरक्षक प्रदीप मालवीय,नीलेश तिवारी प्रधान आरक्षक चालक और साइबर सेल के आरक्षक कमलेश समेत पूरी टीम की अहम भूमिका रही।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे यह माल कहाँ से लाए थे और उनके तार किन बड़े तस्करों से जुड़े हैं। उम्मीद है कि इस कार्रवाई से जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगेगी।